बिहार राज्य के नालंदा जिला से आकांक्षा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि छोटा परिवार सुखी परिवार होता है। छोटा परिवार होगा तो परिवार खुश होगा और बच्चे का भविष्य बेहतर होगा। वह अच्छी तरह से पढ़ाई कर पाएगा और अपने पैरों पर खड़ा हो पाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दोस्तों बच्चों के लिए काम करने वाली अंतराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने हर साल 11 जून को बच्चों के खेल का ख़ास दिन घोषित किया है। यानि ऐसा दिन जो सभी को याद दिलाये कि बच्चों के साथ बच्चे बन जाना कितना प्यारा है। बच्चों को जन्म से ही खेल खेल में सिखाना कितना प्यारा है। सिखाना भी बड़ों के तरीके से नहीं ,ऐसा खेल जिसमें बड़ों की नहीं हमारे नन्हें मुन्हें ,प्यारे -प्यारे बच्चों की मर्ज़ी चले। क्योकि इससे बच्चे तेज़ी से खुद सीखते हैं। आने वाले 11 जून यानि की इस मंगलवार को भी एक घंटे का समय निकालिये और अपने और अपने आस पास के बच्चों के साथ बच्चा बन जाइये।और हाँ आपने और बच्चों ने क्या खेला और उसमे बच्चों को कितना मज़ा आया ये मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कर के जरूर बताइये।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा धान की फसल के लिए धान के नर्सरी तैयारी करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा प्रखंड से दीपा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि लैंगिक हिंसा में लोगों के बीच भेदभाव किया जाता है । समाज में आज भी भेदभाव प्रबल है। गरीबों ,महिलाओं के साथ भेदभाव होते रहता है। आज भी समाज में सुधार लाने की ज़रुरत है। लोगों की सोच में बदलाव लाना ज़रूरी है
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा प्रखंड से दीपा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से दिव्या से बात कर रही है। दिव्या कहती है कि गर्मी बहुत पड़ रही है।पेड़ पौधे नष्ट हो रहे है इसीलिए गर्मी बढ़ रही है। पेड़ नहीं रहने से बारिश नहीं हो रही है
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा प्रखंड से दीपा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि इनके ग्राम में पानी की बहुत समस्या है। लम्बी लाइन लग कर पानी भरते है तभी ही पिने को थोड़ा पानी मिल पाता है। किसी किसी के घर में समर्सिबल लगा है। वही नल जल योजना के तहत भी सही लाभ नहीं मिल रहा है। पानी का अब दुरूपयोग करने से बचना है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा किसान भाइयों को लीची की फसल में फल बेधक कीट का नियंत्रण करने की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
हीट वेव जागरूकता के इस प्रोमो में हम जानेंगे इस बढ़ती गर्मी का कारण क्या है। साथ ही इस गर्मी से बचाव के लिए क्या उपाय किये जा सकते हैं।
महिलाओं को अक्सर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी जैसे क्षेत्रों में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। यह भेदभाव उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने से रोकता है। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, दहेज हत्या और बाल विवाह जैसी हिंसा लैंगिक असमानता का एक भयानक रूप है। यह हिंसा महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाती है और उन्हें डर और असुरक्षा में जीने के लिए मजबूर करती है। लैंगिक असमानता गरीबी और असमानता को बढ़ावा देती है, क्योंकि महिलाएं अक्सर कम वेतन वाली नौकरियों में काम करती हैं और उन्हें भूमि और संपत्ति जैसे संसाधनों तक कम पहुंच होती है। दोस्तों, आप हमें बताइए कि *-----लैंगिक असमानता के मुख्य कारण क्या हैं? *-----आपके अनुसार से लैंगिक समानता को मिटाने के लिए भविष्य में क्या-क्या तरीके अपनाएँ जा सकते हैं? *-----साथ ही, लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए हम व्यक्तिगत रूप से क्या प्रयास कर सकते हैं?
