महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक स्वतंत्रता के लिए ऐसा क्या किया जा सकता है कि जिससे कि उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सके, और एक स्वतंत्र नागरिक के तौर पर माना जा सके बनिस्बत इसके कि वह किसी की बेटी या किसी की पत्नी है? जबकि संविधान महिला और पुरुष में भेद किये बिना सबको समान मानता है, इसका जवाब है, भूमि अधिकार और संपत्ती पर हक। दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं ? *----- "* इतिहास से लेकर वर्तमान तक महिलाओं की सशक्त भूमिका रही है, उसके बाद भी अभी तक उन्हें विकास की मुख्यधारा में नहीं लाया जा सका है, आपको इसके पीछे क्या कारण लगते है ? * महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए किस तरह के सुधारों की आवश्यकता है? "

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे पैसों के सही निवेश के बारे में

इस भीषण गर्मी की चपेट में आने से बचना है, तो मौसम विभाग या सरकार द्वारा दी जाने वाली जानकारी और चेतावनी को गभीरता से समझना है और उन बातों का पालन करना है. सावधानी और सतर्कता, इन दोनों बातों का हमें ध्यान रखना है |इस भीषण गर्मी से जुड़ी चेतावनी आपको कहाँ से मिलती है ? चेतावनी सुनने या देखने के बाद आप क्या कदम उठाते है ? आप या आपके आसपास लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए क्या करते है ?

Transcript Unavailable.

साथियों, हमें बताएं कि क्या आपके क्षेत्र के सरकारी जिला अस्पतालों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाडी में पानी की कमी है? क्या वहां प्रशासन ने पानी की सप्लाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं की है? अगर अस्पताल में पानी नहीं मिल रहा है तो मरीज कैसे इलाज करवा रहे हैं? क्या पानी की कमी के कारण बीमार होते हुए भी लोग इलाज करवाने अस्पताल नहीं जा रहे? या फिर आपको अपने साथ घर से पानी लेकर अस्पताल जाना पड़ रहा है? अपनी बात अभी रिकॉर्ड करें, फोन में नम्बर 3 दबाकर.

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से कुंजन ,मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी कुमारी से बात हुई। ये कहती है कि इनका जमीनी में अधिकार नहीं है। इनका जमीन में अधिकार नहीं होना चाहिए क्योंकि भाई का ही अधिकार है तो जमीन का मालिक वही है

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से रूपा कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से आरती देवी से बात हो रही है। ये कहती है कि जमीन पर महिला का अधिकार होना चाहिए।इनके ससुराल में पति ने जमीन लिया लेकिन पति के नाम पर जमीन है। जमीन पर इनका नाम इनके पति और बच्चे ने नहीं होने दिया।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से रूपा कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ललिता देवी से बात हो रही है। ये कहती है कि जमीन पर महिला का अधिकार होना चाहिए। इनके पास अपना दो कट्ठा जमीन है जो इन्हे मायके की और से मिला है ।ससुराल में इन्हे ताना मिलता है और प्रताड़ित किया जाता है कि दहेज़ के बदले जमीन मिला है। महिला के पास जमीन का अधिकार होने से कोई फायदा नहीं है

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से रूपा कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से विनीता कुमारी से बात हो रही है। ये कहती है कि जमीन पर महिला का अधिकार होना चाहिए। पर यह सोच से ससुर व पति महिला को अधिकार नहीं देते है क्योंकि महिला का जमीन पर अधिकार हो जाने पर अगर वो पति को छोड़ कही और शादी कर लेती है। जमीन का कोई कदर नहीं रह जाता है।