"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मूंग, उड़द, भिंडी, लोबिया आदि फसलों में कीट के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
मानव जीवन में डॉक्टर्स की भूमिका बहुत खास है। उन्हें भगवान से कम नहीं समझा जाता है। क्योंकि भगवान की तरह डॉक्टर भी एक व्यक्ति को नया जीवन देने में भूमिका निभाते हैं। छोटी-छोटी से समस्या हो या गंभीर बीमारी, डॉक्टर ही एक ऐसा व्यक्ति है जिसके पास मानव शरीर की सभी परेशानियों का उपचार है।एक जुलाई को ही डॉक्टर दिवस मनाने की एक खास वजह भी है. महान चिकित्सक डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन 1 जुलाई 1882 को हुआ था. इतना ही नहीं एक जुलाई 1962 को ही डॉ बिधान का निधन हुआ था. इसलिए तब से डॉक्टर को सम्मान देने के रूप में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। साथ ही हमारे देश में स्वास्थ्य को एक सेवा के रूप में देखा जाता है और हमारे चिकित्सा पेशेवरों ने अथक और निस्वार्थ भाव से काम करके अपने देश की सेवा भाव एवं सेवा परमो धर्म की परंपरा का पालन किया है. यही एकमात्र कारण था कि हमारे कोविड योद्धा मौके पर खड़े हुए और निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का पालन किया.तो आइये दोस्तों हम सब मिलकर चिकित्सक के कार्य की सराहना और मानव जीवन में उनकी भूमिका का सम्मान करें। मोबाइल वाणी की ओर से आप सब को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक बधाई।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू , रागी यानि मड़ुवा फसल की जानकारी दे रहे हैं। रागी फसल से जुड़ी कुछ बातें किसानों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पौधों में आयरन की कमी और अधिकता के लक्षण के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गर्मी की लहर के दौरान बाहर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम। यह कहानी एक परिवार के माध्यम से लू से होने वाले खतरों, चिकित्सा सलाह और सुरक्षा उपायों को दर्शाती है, साथ ही श्रोताओं को जागरूक करने का प्रयास करती है। आपकी राय में इस भीषण गर्मी में किस तरह से बाहर काम करने वाले लोग अपना ध्यान रख सकते हैं? हम किस तरह से इन लोगों की मदद कर सकते हैं?
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्चना कुमारी से हुई। ये बताती है कि महिलाओं का अधिकार संपत्ति पर होना चाहिए। लेकिन अगर माता पिता का संपत्ति में जो अधिकार भाई जो जाना चाहिए उससे पचास प्रतिशत अधिकार ले लें तो यह गलत होगा। क्योंकि शादी के बाद लड़की ससुराल चली जाती है और भाई ही होता है जो माँ पिता की सेवा करते है। ऐसे में भाई से संपत्ति लेना सही नहीं रहता है। ऐसे में माँ बाप के संपत्ति में भाई का ही अधिकार होना चाहिए क्योंकि आगे चल कर उन्हें ही अपने माता पिता की सेवा करनी होती है। संपत्ति में बँटवारा से ज्यादा इन्हे भाई के साथ अपना रिश्ता रखने में भरोसा है
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अविनाश कुमार चौधरी से हुई। ये कहते है कि महिलाओं का जमीन पर अधिकार नहीं होना चाहिए। यहाँ हर तरह की महिलाएं है। इनके अनुसार महिला के नाम से जमीन होगा तो कभी भी लड़ाई झगड़ों में महिला इसका गलत इस्तेमाल कर सकती है। भले ही बच्चे या पति का नाम से जमीन रहे ,ये मंजूर है पर महिला के नाम से जमीन नहीं होना चाहिए
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रविंद्र कुमार चौधरी से हुई। ये कहते है कि महिलाओं का जमीन पर अधिकार होना चाहिए। जिस तरह पुरुष को अधिकार है जमीन पर उस तरह महिलाओं को अभी अधिकार होना चाहिए। पति के पीछे बाल बच्चों का ध्यान देने व उन्हें बढ़ाने के लिए महिला का भी जमीन पर अधिकार होना चाहिए। जमीन रहेगा तब महिला सशक्त रहेगी। उन्हें सताया नहीं जाएगा
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गायत्री देवी से हुई। ये बताती है कि महिलाओं का जमीन पर अधिकार होना चाहिए। अगर जमीन पर महिला का अधिकार रहेगा तो उन्हें सताया नहीं जाएगा। महिला और परिवार के आपसी सौहार्द से महिलाओं को जमीन पर हक़ मिलता है। अभी चंडी प्रखंड में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है कि महिलाओं का जमीनी हक़ हो
