दोस्तों, कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखकर इस गर्मी में अपने शरीर के साथ साथ घर को भी बनाएं थोडा ठंडा ठंडा, कूल कूल | कैसे? आइये इस कार्यक्रम में जानते है |
बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के ग्राम सालेहपुर से संगीता ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बबली से साक्षात्कार लिया।बबली ने बताया कि जमीन के मामले में जितना पुरुषों का अधिकार है,उतना ही महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए। जमीन में हिस्सा मिलने से समाज में महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ेगा और उनकी स्थिति में सुधार होगा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला नालंदा से रूपा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया देवी से हुई। गुड़िया देवी यह बताना चाहती है कि जमीन पर महिलाओं का भी हक़ होना चाहिए। अगर जमीन पुरुष के नाम से रहता है तो वह जमीन बेच देते है और पैसे खर्च कर देते है जिससे महिलाओं को परेशानी होती है , इसीलिए जमीन पर कुछ हिस्सा महिलाओं के नाम से भी होना चाहिए। महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनको काम भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला नालंदा से रूपा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता देवी से हुई। संगीता देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार होना चाहिए। जिस तरह से पुरुष का जमीन पर हक़ होता है उसी तरह महिलाओं का भी हक़ होना चाहिए। महिला के नाम से जमीन होना चाहिए। महिला और पुरुष में भेद भाव नहीं होना चाहिए। दोनों को समान हक़ मिलना चाहिए।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे पैसों के सही निवेश के बारे में
बिहार राज्य के जिला नालंदा से रूपा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बिपिन कुमार से हुई। बिपिन कुमार यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि उनको ससुराल और नईहर में जमीन मिल जायेगा तो दोनों पक्षों में लड़ाई हो जायेगा। महिलाओं के नाम से जमीन रहेगा तो झगड़ा हो जायेगा। बेटा नहीं है तब महिला के नाम पर जमीन होना चाहिए
गर्मी की चुनौतियां और समाधान, गर्मी से उत्पन्न समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए व्यावहारिक सुझाव।
Transcript Unavailable.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
यह नौकरी उन लोगों के लिए है कर्मचारी चयन आयोग के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल के 17727 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी स्ट्रीम से स्नातक पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा।ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन निशुल्क है, इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.sarkariresult.com/ssc/ssc-cgl-2024/ योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24/07/2024 है।
