बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा प्रखंड से शम्भू प्रसाद ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बच्चों को बचपन से सीखना अच्छा लगता है ।शानू और छोटू की कहानी सीख देनी वाली कहानी है। अगर माता पिता बच्चों को बचपन से ही जीवन जीना सिखाएंगे ,संघर्षपूर्ण जीवन में आगे बढ़ने की सीख देंगे ,उसकी जिम्मेदारियों के लिए तैयार करेंगे तो आगे चल कर बच्चे अच्छे से बढ़ेंगे है।बच्चे धीरे धीरे जिम्मेदार बनेंगे। यह कहानी से बच्चों और माता पिता दोनों को सीख लेनी चाहिए क्योंकि बच्चों को बचनपन से ही सीखना अच्छा लगता है। इस कहानी के द्वारा माता पिता को अच्छी सीख मिलती है।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा प्रखंड से शम्भू प्रसाद ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार देने का कानून तो बहुत पहले ही बन गया था पर यह धरातल पर नहीं उतरा था जिस कारण अभी महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को दिक्कत हो रही है। क्योंकि अगर उन्हें पैतृक संपत्ति का अधिकार मिल जाता तो वो सशक्त हो कर पारिवारिक गतिविधियों को संभाल लेती। अगर उन्हें जमीनी अधिकार मिलता तो उन्हें मायके और ससुराल में दिक्कत नहीं होता। आजकल समाज में महिला जलाई जा रही है क्योंकि उनके पास कुछ नहीं रहता है। पिता निश्चिंत रहते है कि उन्होंने दहेज़ देकर शादी लड़की का करा दिए ,अब सब ठीक है। परन्तु देश में अधिकतर अपराध दहेज़ के कारण ही हो रहा है। अगर महिला को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलने लगता तो यह अपराध भी कम होने लगता।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा प्रखंड से शम्भू प्रसाद ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जब भी बच्चों का रोना होता है , हाथ और पैर के इशारों से वो अपने माता पिता को संकेत देता है की उसे क्या दिक्कत हो रही है। जैसे अगर बच्चे के पेट में दर्द है ,तो पैर पेट के पास पहुँचा कर रोते है ,ऐसे में अगर माता पिता उनका संकेत समझ जाते है तो बच्चों की समस्या को समझने और अच्छी परवरिश देने में काम आता है। जब बच्चे बड़े हो जाते है तो उन्हें सीखना ज़रूरी है। झूठ में सहयोग नहीं करेंगे तो वो आगे भी झूठ नहीं ही बोलेंगे। वही मोबाइल के इस्तेमाल में भी नियंत्रण करना ज़रूरी है

शुरू हो रहा है बच्चों से जुड़ी कहानियों और किस्सों का सिलसिला | जहाँ मनाएंगे बचपन, बच्चों के अंदाज़ में | सुनियेगा ज़रूर, बचपन मनाओ, बढ़ते जाओ और मोबाइल वाणी की ये खास पेशकश |

उत्तरप्रदेश राज्य के हरदोई जिला से मुकेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मेरी आवाज़ मेरी पहचान पर चल रहे कार्यक्रम क्वेश्चन मार्क के तहत जो भूगोल के विषय में जानकारी दी गयी वह बहुत अच्छा लगा

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के मुकेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पानी अगर पीना हो तो उबालकर छान के पानी पिए। पेड़ पौधे मनुष्य पशु पक्षी सभी पानी पर निर्भर है। पानी रहेगा तो सभी का अस्तित्व रहेगा। हमें पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए

यह कार्यक्रम बताता है कि गर्मी में घर को कैसे ठंडा रखा जा सकता है। इसमें एक परिवार पुराने तरीकों जैसे मिट्टी, बांस और छत पर पौधे लगाने के बारे में सीखता है। साथ ही, नए तरीके जैसे खास पेंट भी बताए गए हैं। कार्यक्रम यह संदेश देता है कि ऐसे घर बनाना चाहिए जो गर्मी कम करें और पर्यावरण के लिए अच्छे हों। इस गर्मी में आपका घर कितना गर्म रहता है ? अपने घर को ठंडा रखने के लिए आपने क्या उपाय किये ?

Transcript Unavailable.

साथियों, आपके यहां पानी के प्रदूषण की जांच कैसे होती है? यानि क्या सरकार ने इसके लिए पंचायत या प्रखंड स्तर पर कोई व्यवस्था की है? अगर आपके क्षेत्र में पानी प्रदूषित है तो प्रशासन ने स्थानीय जनता के लिए क्या किया? जैसे पाइप लाइन बिछाना, पानी साफ करने के लिए दवाओं का वितरण या फिर पानी के टैंकर की सुविधा दी गई? अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो आप कैसे पीने के पानी की सफाई करते हैं? क्या पानी उबालकर पी रहे हैं या फिर उसे साफ करने का कोई और तरीका है? पानी प्रदूषित होने से आपको और परिवार को किस किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं?