बिहार राज्य के जिला नालंदा से रूपा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रूपम कुमारी से हुई। रूपम कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को भी जमीन पर अधिकार होना चाहिए क्योंकि लड़की को विवाह के बाद अच्छा परिवार मिला तो ठीक है लेकिन अगर अच्छा परिवार नहीं मिला तो वह उस जमीन से अपना परिवार चला सकती है अपना बच्चा को पालन पोषण करके बड़ा कर सकती है। अपना कुछ रोजगार कर सकती और सशक्त हो सकती है। महिलाओं को खाने पर और अपना स्वास्थय पर ध्यान देना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नालंदा से रूपा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया कुमारी से हुई। गुड़िया कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं के नाम से जमीन होना चाहिए उनको यह अधिकार है। महिलाओं का अच्छा जीवन जीने के लिए अच्छा सोच होना चाहिए। महिला को पढ़ी लिखी होना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नालंदा से गजेंद्र कुमार सिंह ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि बनारस के गाँवों या उनके देश के किसी भी जिले में महिलाओं की स्थिति वही है जो उनका नाम जमीन पर आता है लेकिन बहुत बाद में आता है, अगर महिला का पति नहीं है, तो उस मामले में बच्चों और महिलाओं का नाम अपने आप जमीन पर चढ़ जाता है, लेकिन जब एक लड़की की शादी की जाती है। फिर वह अपनी मइके और अपने ससुराल दोनों के बीच रहती है, एसे में मायके में उनका अधिकार अधिक है या ससुराल में अधिकार अधिक है इन्ही सब मुद्दे को लेकर तमाम लोग बातें करते हैं और इस मुद्दे के कारण,ससुराल और मायके के बीच झूलती यह लड़की या महिला का अधिकार समय से पहले नहीं मिल पाता। कारण है भूमि पर महिला का नाम कैसे किया जाए। उसके लिए कानूनी बाध्यता है जैसे कि शादी के तुरंत बाद ससुराल में बहू का नाम जमीन पर नहीं की जा सकती क्योंकि अभी बहुत कुछ परिवार का मुखिया ही देखता है। एसे में उस स्तिथि में मायके में लड़की का नाम जमीन पर नहीं की जा सकती क्योंकि लड़की का पूरी तरह से ससुराल में उसका हक़ होता है लेकिन वह हक़ एक समय के बाद कानूनी रूप से भी सामाजिक रूप से क्रियान्वन हो पाता है। इस विषय पर कानूनी और सामाजिक रूप से अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू ,ज्वार के फसल के लिए मिट्टी एवं बीज का चयन और बीज शोधन की जानकरी दे रहे हैं। ज्वार के फसल से जुड़ी कुछ बातें किसानों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से शंभुशरण प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम आपका पैसा आपकी ताकत को सुना जो कि उन्हें बहुत अच्छा लगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बचत की आदत सभी व्यक्ति को अपने अंदर डालनी चाहिए जिससे की उनका भविष्य अच्छा रहें

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से शंभुशरण प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षक अरविन्द प्रसाद से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि संपत्ति में बेटियों को अधिकार देना गलत है। इससे घरों में झगड़ा बढ़ेगा

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से शंभुशरण प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम क्योकि ज़िन्दगी ज़रूरी है के तहत सुना कि पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक होने से त्वचा रोग हो सकता है, जो की इन्हे बहुत अच्छा लगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मोबाइल वाणी के माध्यम से अनेक प्रकार की जानकारियां मिलती है

बिहार राज्य के नालंदा जिला से शंभुशरण प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर महिलाओं के जमीनी अधिकार से जुड़ा कार्यक्रम सुना, और यह कार्यक्रम उन्हें बहुत अच्छा लगा। ऐसे जमीनी मुद्दे उठाने के लिए वे मोबाइल वाणी को धन्यवाद देते हैं

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मक्का फसल की बुवाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं । विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें