बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने अंकित कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भुमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा। इसके साथ ही वो आत्मनिर्भर बनेगी। लेकिन हमारा समाज पुरुष प्रधान है। इस कारण महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। जिस कारण ना उन्हें अधिकार मिलता है और ना ही इसके विरुद्ध वो कोई आवाज उठा पाती हैं
बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने किशन कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिला को जमीन पर अधिकार नहीं मिलना चाहिए। मायके में उनका अधिकार रहा तो इससे भाई बहन के रिश्ते खराब हो सकते हैं। उनका हक केवल ससुराल में होना चाहिए
बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने रंजीत कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिला तो समाज से असमानता खत्म होगी। महिला और पुरुष दोनों को बराबर का दर्जा मिलेगा। इसके साथ ही महिलायें आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला नालंदा से शम्भू प्रसाद , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि हर जगह चौपाल में जब वह महिला के जमीनी अधिकार की बात करते है तो पुरुष वर्ग इसके विरोध में आ जाते है ,कहते है विवाद और ज्यादा बढ़ जायेगा। महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए जिससे की भागीदारी उनका बढे और समाज में धीरे - धीरे बदलाव होगा।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से संगीता कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से आयुष राज से साक्षात्कार लिया।आयुष राज ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा तो बहुत फायदा होगा। महिला अपना रोजगार कर के आत्मनिर्भर बन सकती है। आत्मनिर्भर महिला अपने जीवन को अच्छी तरह जी पाएंगी। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा ब्लॉक से आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पियूष कुमार से हुई। पियूष कुमार यह बताना चाहते है कि महिलाओं को भी उतना ही हक़ मिलना चाहिए जितना की पुरुष का है। महिलायें भी किसी से कम नहीं है। इसीलिए महिलाओं को भी बराबर हक़ मिलना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल से हुई। कोमल यह बताना चाहती है कि महिलाओं को भी उनका हक मिलना चाहिए क्योंकि हम महिलाएं पुरुषों से पीछे हैं, इसलिए पुरुष जीतते हैं। वह चाहती है कि महिलाओं को भी अधिकार मिलें।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से रूपा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीण महिला से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। इसके लिए महिलाओं को आवाज़ उठाने की आवश्यकता है। महिला के नाम पर जमीन होने से वे सशक्त बनेंगी और महिलाओं को बहुत लाभ भी होगा
बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के जयतीपुर मोड़ से रूपा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं का जमीन पर अधिकार होना चाहिए। इससे महिलाओं को लाभ होगा और वे सशक्त बनेंगी
बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से रूपा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रीना देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। इसलिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा और अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा।
