बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने चंडी रेफरल अस्पताल के युनिसेफ के प्रखंड प्रतिनिधि अतुल से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को बिल्कुल शिक्षित होना चाहिए। जो महिला आगे पढ़ाई करना चाहती हैं, उन्हें भी जरूर पढ़ने का मौका मिलना चाहिए। जो पढ़ने लिखने में कमजोर हैं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए एनजीओ और जीविका समूह से जोड़ना चाहिए। इन सभी जगहों पर महिलाओं को कई तरह के हुनर सिखाये जाते हैं। जिसकी सहायता से महिला अपने आप को आर्थिक रूप से सशक्त कर सकती हैं। जो महिला शिक्षित हैं, उनके लिए तो खुला आसामान है। वो कभी भी काईन से भी शुरुआत कर सकती हैं। पहले के अपेक्षा आज महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बहुत ज्यादा हैं। क्योंकि अब लड़का और लड़की में कोई अंतर नहीं रहा है। महिलाओं के नाम पर कोई जमीन नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इससे पारिवारिक विवाद बढ़ेगा
बिहार राज्य के जिला नालंदा से रूपा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रेखा कुमारी से हुई। रेखा कुमारी यह बताना चाहती है कि महिला के नाम से जमीन होना चाहिए क्योंकि बहुत लोगों के पति पत्नी पर अत्याचार करते है। कभी - कभी महिला को घर से बाहर निकाल दिया जाता है। इसीलिए महिला के नाम से जमीन होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वाति कुमारी से बातचीत कर रही है। ये बताती है कि आज के समय में महिला पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे है। महिलाएँ अपने हकों के लिए लड़ेगी ही
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्योति कुमारी से बातचीत कर रही है। ये बताती है कि महिलाएँ एक कदम आगे ही रहती है इसीलिए महिलाओं को उनका हक़ दिलाने में आगे रहना चाहिए।
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदनी कुमारी से बातचीत कर रही है। ये बताती है कि प्रत्येक पुरुष को महिला को बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए और महिला को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। इससे महिला का हौसला बढ़ेगा
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आकाश कुमार से हुई। ये कहते है कि महिलाओं का शिक्षित होना ज़रूरी है। अगर महिला शिक्षा प्राप्त किये रहेगी तो घर में बच्चों को अच्छे को शिक्षित कर समेट कर रख पाए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। जमीन पर महिलाओं का अधिकार है ,बस सहमति से महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए।
बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने देवराज कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सामाजिक परंपरा के अनुसार महिला को संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। ऐसा ही चलता आ रहा है इस परंपरा में कोई बदलाव नहीं होनी चाहिए। चाहिए। इससे समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मान सम्मान भी घटेगा
बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने रवि कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। इससे मान-सम्मान घट जाता है।
बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने पवन कुमा से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को संपत्ति पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिला गरीबी के चक्र को तोड़ने में कामयाब होंगी। अपना एक बेहतर भविष्य बना पायेंगी
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से मीना देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जल जीवन और हरियाली,ये तीनों एक दूसरे के पूरक है। तीनों का संतुलन बनाए रखना है। किसी एक के बिना पृथ्वी सुरक्षित नहीं है। जल के बिना व्यक्ति नहीं जी सकता। व्यक्ति के बिना जीव जंतु नहीं रह सकता। पेड़ों को लगाए और उसकी रक्षा करे। साल भर में हर एक व्यक्ति को दो वृक्ष लगाना चाहिए। पीपल,बरगद और नीम का पेड़ वातावरण के लिए अच्छा है।
