बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से मीना देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करना ज़रूरी है। जब एक लड़का पढ़ता है तो वो अपने परिवार को बढ़ाता है। लेकिन जब एक महिला पढ़ती है तो वो पहले मायके को शिक्षित करती है फिर अपने ससुराल में जाकर उस परिवार को बढ़ाती है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने पप्पु कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को अगर संपत्ति में अधिकार मिले तो वो आत्मनिर्भर बनेंगी। जिससे महिलायें गरीबी के चक्र से बाहर निकल पायेगी। इसलिए अभिभावक को बेटा और बेटी में संपत्ति का बंटवारा एक साथ ही कर देना चाहिए

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दया शंकर से हुई। ये कहते है कि महिलाओं का शिक्षित होना ज़रूरी है।महिला घर के सभी समस्या को देखते हुए बच्चों का पालन पोषण भी देखती है।सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी को शिक्षित करे। तब जाकर ही विकास होगा। महिलाओं के नाम से जमीन होना चाहिए,यह परिवार पर निर्भर करता है ।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता कुमारी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं का शिक्षित होना ज़रूरी है।महिला शिक्षित नहीं होगी तो बहुत समस्या होगा। अगर बच्चों के स्कूल जाती है पैसा जमा करने तो वहां भी हिसाब किताब करने में दिक्कत होगा। हर काम करने के लिए शिक्षा ज़रूरी है। अगर महिला शिक्षित नहीं होगी तो वो आगे बढ़ नहीं सकती है। महिलाओं के नाम से जमीन होना चाहिए। अगर नहीं भी होगा तो अच्छा है क्योंकि जमीन से कई समस्या जुड़ी हुई है।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड के माधवपुर बाजार से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार जयसवाल से हुई। ये कहते है कि आज के समय में महिलाओं के लिए शिक्षा ज़रूरी है। घर गृहस्थी सँभालने के साथ साथ बाहर के काम भी ज़रूरी है। आज के समय में अगर बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाते है तो स्कूल में भी यह पूछा जाता है कि माँ शिक्षित है या नहीं। क्योंकि अगर महिला शिक्षित होगी तो घर अच्छे से चलेगा। महिलाओं के नाम से जमीन नहीं होना चाहिए ,घर के मुखिया ,पुरुष के नाम से जमीन होना चाहिए। कुछ महिलाएँ ऐसी होती है जो जमीनी अधिकार मिलने पर उनका व्यवहार अलग रहता है। इससे नुक्सान भी होता है

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड के माधवपुर बाजार से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से हुई। ये बताती है कि महिलाओं को शिक्षित होना ज़रूरी है। अगर बाजार में महिला पढ़ी लिखी नहीं होती है तो लोग उन्हें बेवक़ूफ़ बनाते है। इसीलिये पढ़ाई ज़रूरी है। शिक्षित रहेगी महिला तो समाज में उनका सम्मान रहेगा। आज के समय में महिलाओं का जमीनी अधिकार ज़रूरी है ताकि वो खुद पर निर्भर रह सके। महिला के पास जमीन होने पर परिवार वाले उनका सम्मान करते है जबकि पहले उन्हें परिवार में सताहत होती थी । पुरुषों को जमीन की रजिस्ट्री महिला के नाम से ही करवाना चाहिए

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू किसानों को धान रोपने के लिए कौन सा विधि ,किस तरह से लगाना है इसकी जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम आस्था कुमारी से हुई। ये बताती है कि हर महिलाओं को अपने बच्चों की परवरिश करने के साथ अपना रोजगार भी करना ज़रूरी है ताकि अपने बच्चों का देखभाल अच्छे से कर सके ।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम ख़ुशी कुमारी से हुई। ये बताती है कि घर में हर पुरुष महिला को अपनी तनख्वा देते है ,उसी अनुसार उन्हें महिलाओं को जमीन पर अधिकार भी देना चाहिए ।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम शिक्षा कुमारी से हुई। ये बताती है कि गरीब महिलाओं का चक्र तोड़ने के लिए महिलाओं का सहयोग करना ज़रूरी है। ताकि महिलाएँ अपने जीवन में कुछ बदलाव कर सके।