बिहार राज्य के नालन्दा जिला के नूरसराय प्रखंड के पंचायत बरारा से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से तन मन और हम कार्यक्रम के तहत आशा दीदी रेखा देवी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें रेखा देवी ने बताया कि जिन महिलाओं को गर्भधारण नहीं करना है वे गर्भनिरोधक गोली का प्रयोग कर सकती है। गर्भनिरोधक गोली मालाडी गोली खा सकती है और पति कंडोम का प्रयोग कर सकते है बन्धीयकरण करा सकते है। महिला और पुरुष दोनों अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए गर्भनिरोधक का प्रयोग कर सकते हैं
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से सुभंता देवी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि तन मन और हम कार्यक्रम को सुनती है और सुनने से ये जानकारी मिली की बेटा बेटी में कोई अंतर नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया की उनकी दो बेटियां है और एक बेटा है जिन्हें वो पढ़ा लिखा रही है। बेटियों को पहले पढ़ाना चाहिए उसके बाद ही शादी करनी चाहिए कम उम्र में शादी नहीं करनी चाहिए साथ में बेटा बेटी में कोई अंतर नहीं करना चाहिए।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से मंजू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की मेरी आवाज मेरी पहचान के मंच पर जो लाडली लक्ष्मी योजना कार्यक्रम चलाया जा रहा है उसे सुनकर उन्हें जानकारी मिली। उन्होंने बताया की वे अपनी बेटी के लिए लाडली लक्ष्मी योजना का फॉर्म भरा है ,साथ में उन्होंने बताया कि आँगनबाड़ी सेंटर में जा कर और सभी दीदी को लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में बतायेंगी की इस योजना का लाभ सभी दीदी उठाये। पहले लोग अपनी बेटियों को पढ़ाना नहीं चाहते थे क्यूंकि पढ़ाने से पैसे की खर्च होगी और बेटियां तो घर का काम करेंगी और खाना बनायेंगी। माता पिता पैसे की कमी के कारण भी बेटियों को नहीं पढ़ा पाते थे परन्तु अब सरकार द्वारा बेटियों को सहायता राशि दी जा रही है इससे राहत मिली है पढ़ाई और शादी में। लाडली लक्ष्मी योजना के लिए आँगनबाड़ी केंद्र में जाकर पंजीयन कराना चाहिए और लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ उठाना चाहिए।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड के पंचायत बरारा से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती है कि उजला पानी ज्यादा गिरने से कोई हानि है क्या इससे कोई अंदरूनी बीमारी है होती है क्या। अभी उनकी उम्र 35 वर्ष है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड के बरारा से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से तन मन और हम कार्यक्रम के तहत रवीना कुमारी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि माहवारी के समय हमें साफ़ सफाई का खास ध्यान देना चाहिए साफ कपड़े का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए और बीमारी से बचे रहने के लिए माहवारी के समय कपड़े की जगह पैड का प्रयोग करना चाहिए। तन मन और हम कार्यक्रम को सभी को सुनना चाहिए क्यूंकि इससे अच्छी अच्छी जानकारियां मिलती है।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से पैसा संभाल के कार्यक्रम के तहत रानी देवी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सही से जानकारी प्राप्त कर के ही लोन लेना चाहिए चाहे बैंक हो या समूह हो। लोन जब भी लेना चाहिए तो सरकारी बैंक से ही लेना चाहिए क्यूंकि उसमे ब्याज कम लगता है । इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बैंक या समूह से लोन लेने पर 1 रुपया ब्याज लगता है जबकि गांव से लेने पर 5 या 10 रूपया ब्याज लगता है। लोन लेने से पहले अच्छे से जानकारी ले लेनी चाहिए कागजात पढ़कर।
Transcript Unavailable.
