बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से पैसा संभाल के कार्यक्रम के तहत रानी देवी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सही से जानकारी प्राप्त कर के ही लोन लेना चाहिए चाहे बैंक हो या समूह हो। लोन जब भी लेना चाहिए तो सरकारी बैंक से ही लेना चाहिए क्यूंकि उसमे ब्याज कम लगता है । इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बैंक या समूह से लोन लेने पर 1 रुपया ब्याज लगता है जबकि गांव से लेने पर 5 या 10 रूपया ब्याज लगता है। लोन लेने से पहले अच्छे से जानकारी ले लेनी चाहिए कागजात पढ़कर।