बिहार राज्य के जिला नालंदा के नगरनौसा प्रखंड से सोभा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को अपने हक़ के लिए लड़ाई लड़ना चाहिए। महिलाओं को अपने हक़ के लिए लड़ाई लड़ना चाहिए। बेटी के नाम से जमीन नहीं लिखना यह बहुत गलत है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से उर्मिला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर चल रहा कार्यक्रम मैं कुछ भी कर सकती हूँ कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा ज़िला से शोभा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बाहर का खाना बच्चों को नहीं खिलाना चाहिए। डब्बा बंद खाना बच्चों को नहीं देना चाहिए इससे बच्चे का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। अगर बच्चों को घर का बना पौष्टिक आहार देते है तो वो बच्चों की सेहत के लिए अच्छा रहेगा ,विकास अच्छे से होगा । यह जानकारी बचपन मनाओ बढ़ते जाओ कार्यक्रम के माध्यम से पता चला। पहले ये बच्चों को कोई भी भोजन चाहे बाहर का हो या डब्बा बंद हो ,खिला देती थी। पर कार्यक्रम के माध्यम से इन्हे जानकारी मिली की बच्चों को घर का बना खाना खिलाना चाहिए। कार्यक्रम बहुत अच्छ चल रहा है

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा ज़िला से शोभा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि फुला देवी अशिक्षित थी जिस कारण उनके पिता ने अपनी पूरी संपत्ति पति के नाम कर दिया गया था।महिला अशिक्षित हो तब भी संपत्ति पति के नाम नहीं करना चाहिए। अशिक्षित महिला बेसहारा और डरी हुई रहती है। अगर पति के नाम संपत्ति चल जाएगा तो वो उन पर अधिकार रखेंगे। इसीलिए महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करना ज़रूरी है ताकि वो अपने हक़ और अधिकार की जानकारी रखे।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा प्रखंड से शोभा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि सरकार जो भूमि सर्वे चला रहे है ,जिसमे जिनके पास सही कागज़ात है ,उनका नाम नया अपडेट हो रहा है। जिसमे कार्यक्रम में बताया जा रहा है कि भाई का जितना जमीन में हक़ है उतना हक़ बहन को भी मिलेगा। लेकिन महिला अपने अधिकार के प्रति जागरूक नहीं है। ऐसा लगता है जैसे अगर महिला मायके से जमीन लेंगी तो उनका परिवार में रिश्ता ख़राब होगा। लेकिन ऐसा नहीं होगा ,सरकार का नियम अनुसार ही यह कार्य होगा। इसमें परिवार में मतभेद नहीं होगा। सरकार हक़ दिलाने का कार्य कर रहे है

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा प्रखंड से शोभा देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि शिक्षा बहुत ज़रूरी है। बिना शिक्षा का कोई कार्य संभव नहीं है। महिला शिक्षित होगी तो अपने बाल बच्चों को पढ़ाएगी। अनपढ़ रहेगी तो कोई कार्य नहीं कर सकती है न ही उन्हें सम्मान मिलता है

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालंदा से सीताराम , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि अगर कोई महिला घर से बाहर निकलते है तो उनको गलत नहीं बोलना चाहिए। लड़कियों को घर से बाहर जाने पर उनको फ़ोन कर के रात होने से पहले बुला लें क्योंकि आज ज़माना बहुत खराब हो गया है।