बिहार राज्य के नालंदा जिले से शोभा कुमारी की बात मोबाइल वाणी के माध्यम से नीरज कुमार से हुई नीरज कुमार ने बताया कि वे मेरी आवाज मेरी पहचान पर चल रहे कार्यक्रम आपका पैसा आपकी ताकत सुना और सुनकर उन्होंने पीऐनबी बैंक में खाता खुलवा लिया। उनके पास पहले से किसी भी बैंक में खाता नहीं था जिससे की वे डिजिटल पेमेंट नही कर पाते थे लेकिन अब खाता खुला तो उन्होंने अपने फ़ोन में फोन-पे चलाने लगे। अब वो कहीं भी पैमेंट करते हैं तो फ़ोन-पे के माध्यम से करते हैं।इससे उन्हें बहुत फायदा हो रहा है । इसके लिए वे मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
