बिहार राज्य के नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड से शोभा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अस्मिता कुमारी से हुई। ये बताती है कि इनके स्कूल राजगीर बल्दा में 19 जनवरी 2024 में शिक्षा संवाद हुआ था। माता-पिता अभिभावक को बुलाया गया था। इसमें शिक्षा से जुड़ी बात की गई और कई योजना के बारे में बताया गया। छात्रवृत्ति योजना , पोशाक योजना , साईकिल परियोजना और क्रेडिट कार्ड योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के लाभों के बारे में बताया गया ।पढ़ाई लोन के बारे में भी जानकारी मिली।