बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से शोभा देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरूचि कुमारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया उन्हें मोबाइल वाणी पर पोषण बगीचा पर चलाये जा रहे कार्यक्रम को सुना जिसे सुनने के बाद उन्होंने घर के बगल में जो खाली जगह रहता है वहां पर वे पोषण बगीचा लगाते हैं और सब्जियां उगाते हैं।