बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से दीपा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंशु कुमार से बातचीत की। बातचीत में अंशु कुमार ने बताया उन्होंने मोबाइल वाणी पर गांव आजीविका और हम कार्यक्रम सुना जिसे सुनने के बाद उन्होंने मटर की खेती के बारे में जाना। उन्होंने बताया की मटर की खेती करने के तीन दिन बाद सिंचाई करना है उसके कुछ दिन बाद दवा लगाते हैं। अंशु कुमार का कहना है पहले वे केवल धान और गेहूं की खेती करते थे। लेकिन कार्यक्रम सुनने के बाद अब वे सब्जियों की खेती करते हैं .
