बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से प्रियंका कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको "बचपन मनाओ बढ़ते जाओ" कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। बच्चे मात-पिता द्वारा न सुनकर जिद्दी हो जाते हैं।बच्चों को हमेशा टोकना नहीं चाहिए। बच्चों को उनके मन का करने देना चाहिए। बच्चों को डांटना नही चाहिए,बल्कि प्यार से समझाना चाहिए