बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से उषा देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से रूबी देवी से साक्षात्कार लिया। रूबी देवी ने बताया कि पहले बच्चे के शिक्षा को लेकर इनको बिलकुल जानकारी नही थी। बच्चा स्कूल जाता है या नही, पढ़ता है या नही इस तरफ ये ध्यान नहीं देती थी। फिर एक दिन मोबाईल वाणी के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के बारे में जानकारी मिली। कार्यक्रम सुनकर बच्चे पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं। पास में बैठा के बच्चे का कॉपी और बुक चेक करती हैं । समय-समय पर टीचर से बात भी करती हैं ।
