बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से नीलम कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से इंदरजीत कुमार से साक्षात्कार लिया। इंदरजीत कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण पेड़-पौधों की कटाई है। सभी को अपने जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए और उसका बचाव करना चाहिए। देर से बारिश होने का कारण जलवायु परिवर्तन है। कचरा को तरीके से फेकना,नदी तालाब की सफाई करना ,इत्यादि कदम को उठा कर पर्यावरण को शुद्ध कर सकते हैं।