बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से शोभा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित जो कार्यक्रम के तहत स्मिता कुमारी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें स्मिता कुमारी ने बताया कि जलवायु की पुकार कार्यक्रम को उन्होंने सुना है जो उनको अच्छा लगा है। इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने जाना है कि जलवायु परिवर्तन को शुद्ध रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधा लगाना चाहिए ताकि हरयाली आ जाये और बारिश भी अच्छी हो। बिजली की खपत को कम करना चाहिए ताकि आगे की पीढ़ी को बिजली और पानी की कमी ना हो। पेड़ पौधे काटे जाने से जलवायु परिवर्तन पर प्रभाव पड़ता है।