बिहार राज्य के नालंदा जिले के करायपरसुराय ब्लॉक में मुन्नी कुमारी ने किरण सिन्हा के साथ साक्षात्कार लिया। किरण सिन्हा बताती हैं कि लड़कियों की शादी कम उम्र में नहीं करना चाहिए, अब लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल की गई है। यह काफी खुशी की बात है. इससे लड़कियां भी शिक्षित हो सकेंगी. साथ ही लड़कियां शादी के बाद खुद रोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी लड़कियों को शादी के बाद आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा.
