बिहार राज्य के नालन्दा जिला के हरनौत प्रखंड से सरिता देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से करिश्मा कुमारी से बातचीत की। बातचीत के दौरान करिश्मा ने बताया कि उनकी शादी बहुत कम उम्र में हो रही थी ,और वो अपने पिता से कुछ बोल नहीं पा रही थी फिर उन्होंने अपनी माँ को मुन्नी की कहानी सुनाई तो उनकी माँ ने उनके पिता को मुन्नी की कहानी सुनाई फिर उनके पिता ने करिश्मा का बाल विवाह करने से मना कर दिया और उनको आगे पढ़ाने की बात कही।और उन्होंने कहा कि जबतक वो पढ़ लिख कर कुछ बन नहीं जाती और उनका सही उम्र नहीं हो जाता उनकी शादी वे नहीं कर देंगे।
