देश में कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है !प्रदेश के 100समाज सेवी से डिप्टी सी. एम. केशव प्रसाद मौर्या जी से बी. डी.ओ.कान्फ्रेन्स से बात हुई एन. जी. ओ.डिप्रेस्ट कम्युनिटी डेवलमेंट फाउंडेशन के प्रबन्धक आमिर अहमद भी शामिल थे ! डिप्रेस्ट कम्युनिटी डेवलमेंट की टीम ने 85 दिन से कोविड - 19 में महामारी से गरीब एव अशहाय लोगो को खाद्यान सामग्री ,मास्क ,सेनेटाइजर ,वितरित किया और सभी लोगो को जागरूक भी किये ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी जानकारी ........
उत्तरप्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला जलालाबाद प्रखंड से प्रमोद वर्मा ग़ाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 14-06-20 को बताया कि ग़ाज़ीपुर मोबाइल वाणी पर दिनांक 02-06-20 को एक ख़बर प्रसारित की गयी थी। जिसमें जानकारी दी गयी थी कि इस कोरोना महामारी के दौर में प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। ऐसे में गांव में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है। इसके बावजूद कई गांव अब तक सैनिटाइज से वंचित रह गए हैं। इस खबर को कई व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक ग्रुप पर साझा किया एवं अधिकारियों को भी साझा किया। इस खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल पांडे मंडल अध्यक्ष मनोज यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने जन सहयोग कार्यक्रम के तहत दुल्लहपुर सहित कई गांव को सेनेटाइज करने का काम किया। इसी संदर्भ में हमारी बात महामंत्री सरवन जी से हुई उन्होंने बताया कि गाजीपुर मोबाइल वाणी की तरफ से उन्हें यह सूचना मिली थी कि कई गांव सेनेटाइज से वंचित है इसलिए गांव को सैनिटाइज करने पर ज़ोर दिया गया। इसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया और जन सहयोग कार्यक्रम के तहत गांवो को सेनेटाइज करने का कार्य संपन्न किया।
कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी में लोगों को संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है ऐसे में कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे भारतीय जनता पार्टी मंडल जखनिया द्वितीय के कार्यकर्ताओं द्वारा आज दुल्लापुर बाजार के पूर्वी छोर को सैनिटाइज करने का कार्य किया गया इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल मंत्री सोनू पाल ने सैनिटाइजर मशीन से पूरे दुल्लापुर बाजार के पूर्वी छोर को सैनिटाइज किया साथ में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री सरवन सिंह और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर चौहान तथा बूथअध्यक्ष दरोगा विश्वकर्मा का सहयोग रहा।
ग़ाज़ीपुर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पूरे भारत में जारी लॉक डाउन के 5 वें चरण में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क लगाकर तथा स्वच्छता अपनाकर इस महामारी को हराने में जुट गये है। इस महामारी से बचने के लिए शरीरिक की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह ने अपने क्षेत्र सेवराई, दिलदारनगर, जमानियाँ में WHO के गाइडलाइन के अनुसार आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किये।उन्होंने आयुर्वेदिक काढ़ा पीने की सलाह देते हुये कहा कि काढ़ा का प्रतिदिन सेवन करने से इस वायरस से लड़ने की शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी जिससे हम इस महामारी को हरा सकते है। इस विषम परिस्थिति धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले तथा स्वच्छता का पूरा ख्याल रखे। मैं अपने जिले व क्षेत्र के लोगो को इस महामारी से बचाने हेतु जो हो सके, हर सम्भव प्रयास करते रहेंगे। किसी को कोई तकलीफ नही होने दिया जाएगा। इस महामारी में उन्होंने 25 मार्च से लेकर लॉक डाउन के पांचवे चरण तक प्रत्येक दिन क्षेत्र के जरूरतमंद लोगो को राशन, दवा, माक्स, साबुन ,फल, सैनिटाइजर, सब्जी सहित हर तरह से राहत सामग्री पहुचाये। उक्त मौके पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अनिल यादव, राकेश उपाध्याय, लक्ष्मण शर्मा, अजित गुप्ता, उमेश वर्मा, सोना गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
देश में बढ़ाते कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश में लाक डाउन लगा हुआ है ऐसे में प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापस लौट रहे हैं ऐसे में गांव गांव शहरों शहरों को सैनिटाइजेशन किया जा रहा है जिससे संक्रमण का खतरा काफी कम हो सके लेकिन कई गांव ऐसे भी हैं जिन्हें अब तक सैनिटाइजेशन नहीं किया गया है जिससे लोगों को संक्रमण का खतरा बना हुआ है पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर
गाजीपुर जनपद के भांवरकोल क्षेत्र के कुन्डेसर गांव के प़मुख समाजसेवी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को थाना परिसर में कोरोना योद्धाओं पुलिस कर्मियों तथा पत़कारों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों को फूलमाला,अंगवस्त्रम एवं फल देकर सम्मानित किया।इस मौके पर देवेन्द्र सिंह ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक़मण के बीच इन कर्मयोगियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आमजन को संक़मण से बचाने के लिए जो अविस्मरणीय कार्य किया है।उसकी जितनी प़शंशा की जाए वह नाकाफी होगा।इस कठिन परिस्थितियों में लाकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के साथ आम लोगों को इस खतरनाक वायरस के बावत गांव-गांव जाकर जागरूक करने का कार्य किया वह अति सराहनिय हैं ऑडिओ क्लिक कर सुनें पूरी जानकारी ....
उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी प्रदेश वासियों के लिए साथ ही साथ सभी सरकारी कर्मचारियों अर्ध सरकारी कर्मचारियों वह प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया हैआए दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकार ने यह आदेश जारी किया है इस आदेश के तहत फेस मास्क ना लगाए जाने के दौरान पकड़े जाने पर ₹100 से लेकर ₹500 तक जुर्माना वसूला जा सकता है
इस लाक डाउन में सभी लोग निर्धारित समय पर खरीदारी कर और सोशल डिस्टसिंग बनाये तथा साशन के नियमो का पालन करे ! ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी जानकारी
केंद्रीय सरकार के निर्देशों के अनुसार इस लॉक डाउन लॉक डाउन के दौरान भी ऐसे कई कार्य है जिन्हे जारी रखने का आदेश है। लेकिन कई और परिशानियों के साथ कही न कही मन में ये सवाल भी आता है कि बाहर जाकर काम करने से क्या हम और हमारे परिवार सुरक्षित रह पाएंगे।इस विषय पर आपकी क्या राय है?
