उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से मोनिका राजभर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु किसी स्थान के वातावरण को दर्शाता है। जलवायु और मौसम में कुछ अंतर होता है। जलवायु शब्द बड़े भाग के लिए और मौसम का उपयोग छोटे जगह के लिए किया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य केग़ाज़ीपुर जिला से कपिल देव शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जल प्रबंधन के माध्यम से हम वर्षा जल की बचत कर सकते हैं। जल प्रबंधन तापमान में वृद्धि के साथ सब्जी एवं फसलों की सिंचाई , मिट्टी की नमी संरक्षण और वर्षा जल संचयन की आवश्यकता बढ़ती जलवायु में जल संकट को दूर कर सकती है।

उत्तर प्रदेश राज्य केग़ाज़ीपुर जिला से कपिल देव शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि संरक्षित खेती जलवायु परिवर्तन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है बदलती जलवायु में खेती बढ़ रही है, संरक्षित खेती में अधिकतम तापमान, ऐसी स्थिति में बारिश, कीड़े-मकोड़े और बीमारियों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। संरक्षित खेती के लिए ग्लास हाउस, पॉली हाउस, नेट हाउस, ग्रीनहाउस और पॉली टनल। पैराफिन और स्प्रिंकलर का उपयोग कांच के घरों और पॉली हाउसों में तापमान को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है, ताकि गर्मी के बाहर का तापमान बयालीस डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक होने पर भी, पॉली हाउस कांच के घर और पॉली हाउस में बिना किसी ऊर्जा के तापमान को बीस से पच्चीस डिग्री सेंटीग्रेड तक रखा जा सकता है, भले ही सर्दियों में बाहर का तापमान दो से चार डिग्री सेंटीग्रेड हो, सब्जी उत्पादन प्रभावित नहीं होता है। नेट हाउस का उपयोग करने से तेज धूप से होने वाली बीमारियां कम होती हैं और तेज धूप से बचाव होता है।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे यूपीआई ट्रांजैक्शन और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा के बारे में।

उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से उपेन्दर कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मौसम दिन-प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। यहां तक कि वैज्ञानिकों का भी मानना है कि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस साल भीषण गर्मी पड़ सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग और सभी सड़कें जो बनाई गई हैं और कई करोड़ रुपये के लिए युद्ध स्तर पर काटे गए पेड़ों के कारण ऐसा हुआ है। गंभीर बीमारियाँ, सांस की तकलीफ, शुद्ध ऑक्सीजन की कमी और मौसमी तापमान में वृद्धि, इत्यादि पेड़ काटने के परिणाम हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से उपेन्दर कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गाज़ीपुर जिले के जखनियाँ विकास खंड को सभी सात तहसीलों के विकास खंडों से अलग माना जाता है। बताया जाता है कि वीरों की भूमि, ग़ाज़ीपुर वीर अब्दुल हमीद के नाम से आज भी प्रसिद्ध है। यहाँ कई महर्षि भी इस क्षेत्र से हैं जो दूर-दूर तक अपना नाम फैलाने में सफल रहे हैं, जिनमें दंडी स्वामी का नाम आपने सुना होगा,जो किसानों के मसीहा थे विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। ।

उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से उपेन्दर कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 हेतु  नामांकन के दौरान 25 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था जिसमे क्रम आज दिनांक-15.05.2024 को मा0 सामान्य प्रेक्षक श्री अनन्त लाल ज्ञानी (आई ए एस) एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के  द्वारा स्कूटनी के दौरान कुल 11 प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से उपेन्दर कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि घर- परिवार की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की होती है। महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत यदि महिला किसी संस्थान या ऑफिस में काम कर रही हैं तो, महिलाओं को पुरुष की तुलना में अधिक वेतन मिलना चाहिए, तभी महिलाओं में जागरूकता आएगी और महिलाएं पुरुषों के बराबर कार्य कर पाएंगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

यह नौकरी उनके लिए है जो आदियोग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़कर रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्य करना चाहते है। इस पद पर कार्य करने का कार्यस्थल लखनऊ,उत्तरप्रदेश होगा। न्यूनतम स्नातक पास व्यक्ति जिनके पास इस पद पर कार्य करने का एवं माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में काम करने का कम से कम एक साल का अनुभव प्राप्त हो ,साथ ही अंग्रेजी और हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान रखते हो ,वे इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयनित व्यक्तियों को उनके कार्य अनुसार प्रतिमाह 10 हज़ार से 15 हज़ार रूपए वेतन दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति इस पद सम्बंधित अधिक जानकारी लेने के लिए कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। नंबर है : 7905099485 .

उत्तरप्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से कपिल देव शर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हम न केवल घरों में बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर भी घर के बाहर पानी बचा सकते हैं। यदि नल खराब हो रहा है या पाइप रिस रहा है, तो संबंधित कार्यालय को इसकी सूचना दें, इससे हजारों लीटर पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है। बगीचों और घर के आसपास के पौधों को पाइप के बजाय पानी देने से बहुत सारे पानी की बचत हो सकती है।