उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद गाजीपुर से पन्नालाल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान बहुत बढ़ गया है। ऐसे में जनपद - गाजीपुर में रोड के किनारे लगे पेड़ों की कटाई की जा रही है। पेड़ नहीं रहेंगे तो, ऑक्सीजन की कमी होगी और मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर जनपद निवासी राहुल कुमार ने बताया कि मौसम का तापमान बढ़ने से हम लोगों को घुटन जैसा महसूस हो रहा है। साथ ही शरीर पर छोटे-छोटे दाने और लाल चकत्ते उभर रहे हैं। सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी पालन कर रहे हैं लेकिन बढ़ते तापमान से बचने के लिए हर किसी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर जनपद जखनिया में आज का तापमान 44 के पार था ,जहाँ दम घुटने जैसी हालत से लोगों को गुजरना पड़ा वहीं सरकार द्वारा जारी तमाम गाइडलाइंस का पालन करते हुई लोगों ने अपने पास पानी का बोतल,सूती वस्त्र,आदि का इस्तेमाल कर राहत का सांस लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मैं कपिल देव शर्मा मोबाइल वाणी ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश सभी को नमस्कार, सुस्त कृषि के अन्य घटकों की तरह, मिट्टी भी जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हो रही है। रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के कारण यह पहले से ही कार्बनिक कार्बन को कम कर रहा है। वर्तमान में, तापमान में वृद्धि मिट्टी की नमी और कार्य क्षमता को प्रभावित करती है। इससे लवणता बढ़ेगी और जलीय विविधता में कमी आएगी। गिरता भूजल स्तर मिट्टी की उर्वरता और उत्पादकता को भी प्रभावित करता है। करेगा बाढ़ जैसी आपदाओं के कारण मिट्टी का कटाव अधिक होगा और सूखे के कारण इसकी बंजरता की दर बढ़ेगी, पेड़ों और पौधों की संख्या में कमी आएगी और विविधता को न अपनाने के कारण उपजाऊ मिट्टी का नुकसान होगा जिससे खेत बंजर हो जाएंगे।

मैं कपिल देव शर्मा मोबाइल वाणी ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश सभी को नमस्कार श्रोताओं जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव जलवायु परिवर्तन का जल संसाधनों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा जल आपूर्ति सूखे की गंभीर समस्या होगी और सूखे और बाढ़ की आवृत्ति में वृद्धि होगी। अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में शुष्क मौसम अधिक लंबा रहेगा। इससे फसलों की उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वर्षा की अनिश्चितता से फसलों का उत्पादन भी प्रभावित होगा। और जल स्रोतों के अत्यधिक दोहन से जल स्रोतों पर बादल छा जाएंगे। उच्च तापमान में बारिश की कमी से सिंचाई के लिए भूजल संसाधनों का अत्यधिक दोहन होगा। इससे धीरे-धीरे भूजल इतना कम हो जाएगा कि वह नष्ट हो जाएगा।

मैं कपिल देव शर्मा मोबाइल वाणी ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश सभी को नमस्कार श्रोताओं जलवायु परिवर्तन लगभग दस लाख प्रजातियों के उन्मूलन के कगार पर है जलवायु परिवर्तन पर्यावरण के सभी पहलुओं को समाप्त करने के कगार पर है। इसके कारण मिट्टी, हवा, पर्यावरण के साथ-साथ जीवन से जुड़े हर क्षेत्र में संकट बढ़ रहा है। जलवायु परिवर्तन दुनिया भर की आबादी के स्वास्थ्य और आजीविका को भी बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट, जो मानव गतिविधियों और जैव विविधता के नुकसान से प्रकृति को होने वाले नुकसान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है, बताती है कि अगले कुछ दशकों में दस लाख से अधिक प्रजातियां विलुप्त हो सकती हैं। यह रिपोर्ट, प्रकृति और पारिस्थितिकी तंत्र की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करने के अलावा, उन कारकों की भी पड़ताल करती है जिनके कारण पिछले पचास वर्षों में जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं।

ग़ाज़ीपुर मोबाइल वाणी से इंद्रकला देवी यह जानना चाहती है की छोटे बच्चे अगर जिद्द करते है तो उन्हें कैसे समझाए ?

उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से मोनिका राजभर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मिश्रा बाजार से चीतनाथ तक होगा अमित शाह का रोड शो, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता। अमित शाह उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके अपने रोड शो की शुरुआत करेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से मोनिका राजभर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के किसी भी समय दस्तक देने की उम्मीद है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने अपनी ताजा भविष्यवाणी में कहा है कि समुद्र का तपमान ठंडा हो रहा है। इसके कारण जून के महीने में अल नीनों की स्थिति उभरने की संभावना है। जुलाई में इसके ला नीना में परिवर्तित होने के आसार बन रहे हैं। इसके कारण जुलाई से लेकर सिंतबर तक देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने की संभावना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से मोनिका राजभर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के उप प्रमुख जुमुनिया में केशव प्रसाद मौर्य की एक जनसभा होगी। मंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान जामुनिया पहुंचेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।