उत्तर प्रदेश राज्य के गाज़ीपुर जिला से मोनिका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती हैं कि किशोरों का व्यवहार बड़ों से अलग होता है।किशोरावस्था एक ऐसा समय होता है जब बच्चे शारीरिक,भावनात्मक और मानसिक रूप से विकसित हो रहे होते है और विकास उनके व्यवहारों में परिलक्षित होता है। किशोरावस्था में मस्तिक का विकास जारी रहता है जो निर्णय लेने और आवेगों को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार होता है। हारमोनस परिवर्तन किशोरों के मूड भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। किशोरों को सामाजिक और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जैसे की पहचान की भावना, स्वतंत्रता की तलाश और साथियों का दबाव।
