उत्तर प्रदेश राज्य के गाज़ीपुर जिला से मोनिका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती हैं कि किशोरावस्था सिर्फ शारीरिक बदलाव का समय नहीं होता जबकि यह एक जटिल विकासात्मक चरण है। जिसमें शारीरिक, मानसिक भावनात्मक और सामाजिक परिवर्तन एक साथ होते हैं। इसमें यौवन ऊचाई और वजन में वृद्धि और द्वितीय यौवन विशेषताओं का विकास होता है।सोचने की क्षमता तर्क, कौशल और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता है। भावनाओं को समझने और व्यक्त करने में बदलाव और आत्म पहचान की खोज शामिल है।साथ संबंध स्वातंत्रता की भावना और सामाजिक भूमिकाओं को समझने में बदलाव शामिल है।किशोरावस्था रोमांच लेकिन चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है।इस दौरान किशोरों को अपने शरीर और दिमाग में हो रहे परिवर्तन को स्वीकार करना उनका प्रबंधन करना सीखना होता है।
