उत्तर प्रदेश राज्य के गाज़ीपुर जिला से मोनिका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती हैं कि किशोरा अवस्था में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तीनों प्रकार के परिवर्तन देखने को मिलते हैं। शारीरिक परिवर्तनों में ऊंचाई और वजन में वृद्धि,यौवन के लक्षण का विकास होता है और जननंगों के आस पास बालों का बढ़ना शामिल है।मानसिक परिवर्तनों में सोचने की तरीके में बदलाव भावनात्मक उतार चढ़ाव और आत्म जागरूकता में वृद्धि शामिल है। भावनात्मक परिवर्तन में सामाजिक संबंधों में बदलाव और स्वतंत्रता की भावना में वृद्धि शामिल है।किशोरा अवस्था में बच्चे तेजी से बढ़ते हैं और उनका वजन भी बढ़ता है।लड़कियों में स्तनों का विकास,मासिक धर्म की शुरुआत और जन नंगो के आस पास बालों का बढ़ना शामिल है। लड़कों के चेहरे पर बाल ,आवाज में भारी होना और अंडकोश का बढ़ना शामिल है।मुहाशे तेलिया त्वच और पसीना आना आम है।लड़कों में मांसपेशियों का विकास अधिक होता है जबकि लड़कियों में वसा जम होती है।
