बिरनो- क्षेत्र बद्दोपुर गजपतपुर में तीसरी बार तोड़ी गई अंबेडकर मूर्ति आगे बताते चलें कि अंबेडकर चौक नहर पर स्थित अंबेडकर मूर्ति स्थापित है रविवार रात 11:00 बजे घटना है ग्रामीणों का कहना है कि यादव बस्ती गजपतपुर में बारात आई थी उसी बरात में आए कुछ मन बढ़ किस्म के लोग घटनास्थल पर शराब पीकर अंजाम दिए हैं जब सुबह हुआ तो ग्रामीणों ने देखा कि बाबा साहब की मूर्ति की उंगली टूटी हुई है इतने में सभी गांव के लोग इकट्ठे हो गए वहीं ग्राम प्रधान इंद्र राव ने थाना मरदह पुलिस को फोन द्वारा घटना की जानकारी दिए मौके पर एस एच ओ विक्रम सिंह ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर मूर्ति बनवाने का आश्वासन दिया तथा कैमरा लगवाने को प्रधान को कहा मौके पर जयचंद्रराव कपिल देव राव विजय कुमार विनोद कुमार शिवानंद गंगाधर जयप्रकाश राव उपेंद्र कुमार मनोज कुमार योगेश यादव मंगल राजभर इत्यादि नवयुवक मंगल दल के सभी सदस्य इकट्ठे थे
