बनारस में पहली बार काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता होने जा रही है। यह प्रतियोगिता 17 व 18 फरवरी को तीन स्तरों पर आयोजित की जाएगी। जिसका आयोजक काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद होगा। मंदिर परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि शास्त्री व आचार्य की प्रतियोगिता की 17 और प्रथमा व मध्यमा की प्रतियोगिता 18 फरवरी को होगी।
