अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी ने कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टालों पर खानपान की वस्तुओं की गुणवत्ता और सफाई और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने वीआईपी लाउंज में अधिकारियों के साथ चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। काशी स्टेशन पर मेजर अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट, कैंट स्टेशन के पहले फुट ओवरब्रिज को तोड़ने के कार्य समेत अन्य कार्यों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उनके साथ स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित भी रहे