भाजपा महिला मोर्चा महानगर के द्वारा स्वयं सहायता समूह व एनजीओ संपर्क अभियान किया गया। चाय पर चर्चा के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम किया गया महापौर अशोक कुमार तिवारी, कहा कि जब शीर्ष नेतृत्व और नेता मजबूत होगा तो राष्ट्र भी मजबूत होगा। केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार के कार्यों के माध्यम से परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए देश की विधानसभाओं एवं संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण है। नारी शक्ति के प्रति अपनी प्राथमिकता जताइ है। सरकार देश की नारी शक्ति के आत्मसम्मान के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर मातृशक्ति के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करके उन्हें बताएं। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। और स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ को सरकार की योजनाओं को चौके से चूल्हे तक पहुंचा रही हैं। और उन्हें लाभान्वित करा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका नेहा कक्कड़ व मीरा गुप्ता तथा महामंत्री साधना सिंह उपस्थित रही।
