सरकार अब युवाओं को बनाएगी उद्यमी प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के बजाय उन्हें उद्यमी बनाने का फैसला किया है जिसके तहत सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की जिसका नाम है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान इसके तहत योगी सरकार अब युवाओं को 4 साल के लिए ऋण मुक्त 5 लाख रुपए का लोन देगी जिससे युवा उद्यमी बनाकर न सिर्फ रोजगार करें बल्कि दूसरों को भी उस रोजगार से जोड़कर उनके भी आजीविका चलाने में मदद करें इस संबंध में जब युवा उद्यमी बनने की चाह रखने वाले व्यक्ति से बात की गई तो उन्होंने सरकार की इस योजना के लिए सरकार का आभार जताया साथ ही उन्होंने बैंको को लेकर यह कहा कि सरकार बहुत अच्छी योजनाएं चलाती है लेकिन बैंकों की निष्क्रियता के चलते यह योजनाएं पूरी तरह से धरातल पर नहीं आ पाती।