यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को इस बार क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र दिए जाएंगे। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के लिए पहली बार यह प्रयोग हो रहा है। जिलास्तर पर इनके लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ कई नए प्रयोग भी किए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षक, सचल दल के साथ केंद्र व्यवस्थापक सहित सभी ड्यूटियों के लिए जारी परिचय पत्रों में क्यूआर कोड दर्ज होंगे। बनारस में लगभग सभी बोर्ड परीक्षा कर्मियों को यह परिचय पत्र जारी होंगे। इसमें इयूटीरत कर्मचारी का नाम, ड्यूटी का स्थान और विद्यालय या कार्यालय सहित सभी जानकारियां दर्ज होंगी। यह क्यूआर कोड स्मार्टफोन के स्कैन करने पर जांच अधिकारी के सामने सभी जानकारियां आ जाएंगी। जिलास्तर पर ड्यूटी के लिए चुने गए कर्मचारियों के संबंधित डेटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इनके आधार पर आईकार्ड बनाने काम भी जारी है। दूसरी तरफ, इस बार परीक्षा में कई नए प्रयोग भी किए गए हैं। पहली बार केंद्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण जिलास्तर पर कराया गया है। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय से हुर जिले तीन मास्टर ट्रेनर चुने गए हैं। अन्य कर्मियों को भी मिलेगा क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र में बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार जिले को 6 जोन और 12 सेक्टरों में हर जोन और सेक्टर के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी। इसके अलावा सचल दल भी हर सेक्टर में सक्रिय रहेंगे।