जखनिया शिव मंदिर के परिसर में तीन दिवसीय शिव मंदिर स्पोर्टिंग क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मऊ और जखनिया के बीच खेला गया । जिसमें मऊ ने 7 ओवरों में 44 रन का स्कोर खड़ा किया तथा जखनिया टेक्निकल टीम 25 रन पर ही ऑल आउट होकर मैच हार गए। तथा मैन ऑफ द मैच मऊ के समर तो मैन ऑफ द सीरीज छोटू सिंह जखनिया बने। इसके पूर्व सेमीफाइनल मैच मैहर और मऊ के बीच खेला गया जहां मऊ के टीम ने जीत दर्ज कराई तथा जखनिया छोटा भीम और जखनिया टेक्निकल के बीच मैच खेला गया जिसमें जखनिया टेक्निकल ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल मैच में पहुंचे। फाइनल मैच के समापन के मुख्य अतिथि भुडकुड़ श्री महंत रामबरन दास इंटर कॉलेज के प्रवक्ता उमेश यादव और प्रधान नंदू गुप्ता ने जीते हुए खिलाड़ियों को ट्राफी सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।इस मौके पर प्रधान गुप्ता ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से शरीर स्वस्थ रहता है और ऐसे प्रतियोगिता सदैव होना चाहिए। इससे खिलाड़ियों का मनोबल भी ऊंचा होता है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, हरिद्वार जायसवाल, सुनील जायसवाल, धीरज गुप्ता, चंदन विश्वकर्मा, शुभम चौरसिया , कमेंट्री महेंद्र चौहान ,सत्यम चौहान, विकास सोनकर ,गुडलेश यादव ,लाला, विक्की,राहुल, दीपक ,आशीष,मनीष जायसवाल, जायसवाल,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।