पान की खेती के लिए जिले के किसान और कृषक उत्पादन संगठनों एफपीओ को प्रोत्साहन किया जाएगा चार बीघे से खेती करने पर अनुदान व तकनीकी जानकारी दी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि पान की खेती का प्रोत्साहन देने की अपील की जा रही है। इसको मनरेगा से जोड़ा जाएगा ताकि किसानों को पारिश्रमिक भी मिल सके। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अभी वर्तमान में वाराणसी में एक बीघे में पान की खेती होती है। हालांकी पान की खेती को बढ़ाने के लिए हम प्रयासरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी बनारस में बिहार उड़ीसा और बंगाल से पान को खरीदा जाता है I बनारस में प्रतिदिन 1200 से लेकर 1300 डोली पान की खपत होती है। जिसको देखते हुए यहां के किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। और प्रति दो (बिस्वा) क्षेत्रफल के लिए 60000 और उन्होंने कहा कि इसके तहत ढाई सौ वर्ग मीटर 500 वर्ग मीटर व 1000 वर्ग मीटर के अनुसार क्रमशः 12500,25000 वह 50000 का अनुदान देय है। अधिक जानकारी के लिए पान की खेती करने वाले इच्छुक किस जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में जाकर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।