वन विभाग 2.80 लाख फलदार पौधे लगाए जाएंगे। खास यह कि पहली बार वन विभाग फलदार व उपयोगी लकड़ी वाले पौधे लगवाने जा रहा है। उप प्रभागीय वन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि तीनों रेंज काशी, वाराणसी में पौधारोपण के लिए जमीन चयन कर गड्ढा खोदाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग के अधिकारी किसानों की सहमति से जामुन, आम, अमरूद, आंवला, कटहल के साथ सागौन, होगा इसके साथ मगोहनी, पीपल, पाकड़, गूलर सहित अन्य पौधे रोपे जाएंगे। इससे जहाँ पर्यावरण संरक्षण होगा तो वही इससे किसानों को आर्थिक लाभ भी होगा और सड़कों के विस्तार के चलते कट रहे पेड़ो की भरपाई भी हो सकेगी। वैन विभाग इस बात को भी सुनिश्चित करेगा कि कगने वाले पेड़ सुरक्षित हो और बड़े होकर वह पर्यावरण के अनुकूल बने ऐसा अक्सर देखा जाता है कि पैधे तो लगा दिए जाते है। लेकिन उचित देखभाल न होने से वह बढ़ नही पाते इस बात का भी ध्यान तखनते हुए इसकी जिम्मेदारी किसानों को दी जाएगी।