उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से उपेन्दर कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि फेक न्यूज के खतरे से निपटने के लिए एक एप्प विकसित किया जाना चाहिए । जिसमें कस्टमर केयर या अन्य नकली कॉल के लिए एक फिल्टर बनाया गया हो, जिसका उपयोग करते ही आपको नकली कॉल नहीं आये।साथ ही यह भी सुविधा हो की जैसे ही आप फेक आईडी खोलते हैं, चाहे वह यूट्यूब , फेसबुक , वॉट्सऐप , कुछ भी हो एप्प इसे स्कैन कर ले। इस स्कैन प्रणाली का नियंत्रण हर जिले के पुलिस नियंत्रण विभाग में होना चाहिए ताकि वहाँ से यह निरीक्षण किया जा सके कि ऐसा संदेश कौन और कहाँ से भेज रहा है । ताकि फेक न्यूज को रोका जा सके