काशी में देश का पहला वह दुनिया की तीसरी अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे इसी वर्ष बनकर तैयार हो जाएगा इसमें यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड एनएचएलएमएल की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूजा मिश्रा ने बताया कि रोपवे का निर्माण स्विट्जरलैंड की कंपनी बर्थोंलेट कर रही है स्टील टावर बुल हवील्स ग्रीस हैंगर टायर कन्वेयर केबिन आदि उपकरण स्विट्जरलैंड व अन्य यूरोपीय देशों से आ रहे हैं उन्होंने बताया कि स्टील ट्यूबलर टावर और 4 लग टावर स्विट्जरलैंड का है यह टावर कम जगह में लगा दिए जाएंगे रोप वे केविन 29 टावरों के सहारे चलेगे। इसमें स्टील ट्यूबलर टावर 24 और 3 लेटेस्ट टावर होंगे स्टेशन में दो इंटीग्रेटेड टावर बनेंगे