उत्तरप्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से प्रमोद वर्मा ने ग़ाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से उत्कर्ष से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उत्कर्ष ने बताया की इन्होने दिनांक 10/08/2023 को ग़ाज़ीपुर मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की 10 दिनों से जला है ट्रांसफार्मर जिससे हो रही है काफी समस्या । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता प्रमोद वर्मा ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर सम्बंधित अधिकारी को व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से शेयर किया । इसका असर यह हुआ है की मामले को संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित अधिकारी ने तत्काल ट्रांसफार्मर को ठीक करवाया जिससे इलाके में बिजली की सप्लाई ठीक हो गई है । समस्या का समाधान होने से इलाके के लोग बहुत खुश है और ग़ाज़ीपुर मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे है।