उत्तरप्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से प्रमोद वर्मा ने ग़ाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी शांति देवी से बातचीत की। जहाँ गाजीपुर जनपद के जखनिया विकासखंड के जलालाबाद ग्राम सभा निवासी शांति देवी का कहना है कि उन्हें पिछले 6 महीने से अधिक समय से विधवा पेंशन की धनराशि नहीं मिल रही है जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है परिवार में किसी तरह वे अपनी जीविका यापन कर रही हैं पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर