उत्तर प्रदेश राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि मोबाइल वाणी पर चलने वाला महिलाओं के सम्मान पर कार्यक्रम की वजह से महिलाएँ जागरूक हो रही हैं। साथ ही कह रहे है कि हमें महिलाओं पर भी पुरुषों के मुकाबले एक सम्मान का भाव रखना चाहिए। अब समय आ गया है कि हमारे देश में महिला और पुरुषों के भेदभाव को हटाया जाए इसके लिए हम सभी को आगे आना पड़ेगा जिससे हमारी देश की महिलाएँ भी अपना नाम रौशन कर सकें।