कासिमाबाद: संवेदना होम्योपैथिक क्लिनिक लखनउ के तत्वधान में स्व बालारूप एवम् रमावती देवी की पुण्यतिथि पर रविवार को क्षेत्र के परजीपाह शिवमन्दिर प्रांगण में एक दिवसीय निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 700 लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई। शिविर में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया । शिविर में मरीजों की जांच अलग-अलग चिकित्सकों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क दवाइयां भी वितरित किया। शिविर ने शुगर ब्लड प्रेशर एवं ऑक्सीजन स्तर का निशुल्क जांच हुआ।शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का होम्योपैथिक चिकित्सा द्वारा इलाज किया गया। शिविर में आए हुए लोगों को मास्क सेनेटाइजर वितरण के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। चिकित्सकों की टीम में डॉ गौरी शंकर, डॉ रामबचन मौर्या, डॉ बच्चन सिंह यादव ,डॉ नितिन डेविड, डॉ मधुबाला सिंह यादव, वहीं जूनियर टीम डॉ अनु, शिवानी अनुष्का, श्रीकांत हेमंत अमित चौरसिया, सविता पटेल, रिचा यादव मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक टीम रहे। कार्यक्रम के आयोजक दिनेश यादव ग्राम प्रधान रहे।सुबास राम ,श्री राम, अतुल श्रीवास्तव, जितेंद्र, हरिकेश आदि ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे
