विरनो- स्थानीय थाना में रहे मिलनसार थानाध्यक्ष का स्थानांतरण के बाद हुई विदाई। बताते चलें की विरनो के थानाध्यक्ष रहे राकेश कुमार सिंह चार महीने के कार्यकाल में क्षेत्र की जनता का बहुत ही हिमायती बन चुके थे। वहीं स्टाप के लोग भी उनके ब्यवहार से खुश रहा करते थे। वे पीड़ितों की तहरीर लेते ही त्वरित कार्यवाही व मौका मुआयना कराकर पीड़ित को न्याय दिलाने पर. क्षेत्र में उनकी लोक प्रियता बढ़ गयी थी। कप्तान महोदय ने उन्हें स्वाट टीम का प्रभारी बनाया है। सोमवार को उनके विदाई सम्मान समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत कर विदाई किया। इस मौके पर पूर्व जिलापंचायत सदस्य गुड्डू यादव. सुबाष राम. जिला पंचायत सदस्य पारस नाथ यादव. राजकुमार यादव.चंचल पहलवान. प्रधान अंशु सिंह. डा0 पवन. गणेश यादव. मुन्ना पाण्डेय. नये थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार. एसआई अजय यादव. सुरेन्द्र कुमार. दयाराम मौर्य. रितेश कुमार द्विवेदी. दीवान अरुण पाण्डेय. मुन्शी भूपेंद्र यादव. महेंद्र सिंह के अलावां क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग व थाना के सिपाही. होमगार्ड. चौकीदार उपस्थित रहे।