कोरोना ने वक्त की रफतार को कुछ धीमा कर दिया था... कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस दौरान अपना रोजगार तक खो दिया.. उनके बिखरते हुए सपनों को नई सांस देने के लिए उद्यम लर्निंग फाउंडेशन एक पहल कर रहा है. जिसमें एक खास कार्यक्रम कॉल-ए-कहानी के जरिए ऐसे लोगों को जानने का मौका मिलेगा, जिन्होंने मुश्किलों का सामना करते हुए मुकाम हासिल किया है.