विरनो. स्थानीय थाना क्षेत्र के शहाबुदाद्दीनपुर गाँव सभा के दुल्लहडीह निवासी रामभुवाल बिन्द उम्र (35) वर्ष परिवारिक कलह से फांसी लगाकर की खुदकुशी। मृतक पांच भाई थे। और वह सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि मृतक भाजपा नेता गिवर्धन बिन्द का भाई है।जानकारी के अनुसार पति पत्नी दोनों वर्षों से आपस में मारपीट करते चले आ रहे थे। मृतक के चार बच्चों में ज्योति.अर्जुन.शिवांगी.और रिशु हैं।. बगलगीर भी पति पत्नी के मारपीट व झगड़े से परेशान रहा करते थे। गुरुवार की अर्धरात्रि में वह शराब पीकर आया और अपने परिवार को मारने पीटने लगा। और पत्नी के विरोध करने पर वह फांसी के फंदे पर लटक कर आत्म हत्या कर ली। सुबह होते ही यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे जनपद में फैल गयी। और ग्रामीणो की भीड़ इकट्ठा हो गयी। मृतक के कुल चार पुत्र व पुत्री हैं। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे विरनो थाना के एसआई सर्वेश तिवारी ने भी शव का जांच पड़ताल किया। जब तिवारी अपने हमराहियों के साथ मौका मुआयना किया। उस समय शव को नीचे जमीन पर रक्खा गया था। और शव के सिर से खून का रिसाव हो रहा था। लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि शव को किसके कहने से फांसी के फंदे से शव को उतारा गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसकी मौत के असलियत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
