मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की प्रगति यात्रा के क्रम में समाहरणालय सभागार, छपरा में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यो से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण विषय को उठाया।

स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामसुंदर दास की 104 वीं जयंती पर उनके जन्मस्थली सोनपुर के खरिका गांव में आज 9 जनवरी 25 गुरूवार को जयंती समारोह मे उनके प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की तबीयत खराब है और अभी भी वह मेदांता अस्पताल पटना के आईसीयू में भर्ती हैं. डॉक्टरों के अनुसार प्रशांत किशोर की तबीयत मे कुछ परेशानी की वजह से आईसीयू में रखा गया है.

बाबा हरिहरनाथ मंदिर के प्रांगण में 10 जनवरी 2025 को जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना के सहयोग से कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के द्वारा शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक निः शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा।

मोबाइल वाणी के माध्यम से अमिताभ कुमार यह पूछना चाहते है कि विकलांग का हेल्प लाइन नंबर क्या है ?

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा निकाली गई प्रोबेशनरी ऑफिसर के 600 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये व अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.sarkariresult.com/bank/sbi-po-dec24/ योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16/01/2025 है । तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू मटर के फसल में लगने वाले लाही कीट एवं उपचार की जानकारी दे रहे हैं। पूरी जानकारी विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

मोबाइल वाणी और माय कहानी का एक ख़ास पेशकस आपके लिए कार्यक्रम भावनाओं का भवर जहाँ हम सुनेंगे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने से जुड़ी कुछ जानकारियां. तो चलिए आज की कड़ी में सुनते हैं कि लड़कियों और महिलओं के साथ सम्मानपूर्वक वर्ताव सही मायने में कैसा होना चाहिए।साथ ही आप बताएं कि आपके अनुसार महिलाओं को एक मंनोरंजन या लेनदेन के सामान जैसा देखने की मानसिकता के पीछे का कारण क्या है ? आपके अनुसार महिलाओं को एक सुरक्षित समाज देने के लिए क्या किया जा सकता है ? और किसी तरह की बदसलूकी के स्थिति में हमें उनका साथ किस तरह से देना चाहिए ? साथ ही इसी तरह की और भी जानकारी सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://www.youtube.com/@mykahaani

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फूलगोभी एवं पातगोभी की खेती की जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .