सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार की रिपोर्ट।। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुने या ऐप डाउनलोड कर पढ़ें।।छपरा में ईद उल फितर, चैती छठ एवं रामनवमी को लेकर डीएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की हुई बैठक सारण जिले में आगामी ईद-उल-फितर ,चैती छठ एवं रामनवमी को लेकर डीएम श्री वैभव श्रीवास सभी उपस्थित सदस्यों से उनके पुराने अनुभवों के आधार पर एक एक कर फ़ीडबैक लिया गया। सदस्यों द्वारा काफी महत्वपूर्ण फीडबैक दिया गया। ईद उल फितर को लेकर सभी ईदगाहों के पास पर्याप्त साफ सफाई सुनिश्चित कराने का निदेश नगर निगम एवं नगर निकायों को दिया गया। चैती छठ को लेकर सभी तालाबों एवं छठ घाटों की पर्याप्त साफ सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। खतरनाक घाटों पर इस आशय की सूचना प्रदर्शित करने को कहा गया। घाटों पर बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश भी दिया गया। महत्वपूर्ण घाटों का भ्रमण एसडीओ एवं एसडीपीओ सुनिश्चित करेंगे। रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा 27 मार्च को निकाली जायेगी। इसके लिये पूर्व से निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आयोजकों को ससमय लाइसेंस प्राप्त करने को कहा गया। सभी लोगों से लाइसेन्स की शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह का अफवाहजनक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी। सुगम यातायात को लेकर सभी सड़कों के किनारे से अवैध पार्किंग के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सोनपुर थाने मे रात्रि मे पहुँच कर विधि व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण किया. मिली जानकारी के अनुसार करीब पौने दो घंटे तक पूरे थाने, यहां की कार्यशैली एवं कमियों का अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में रजिस्टर देखा। कार्य करने के तौर तरीकों की जानकारी ली और थाने में कहां क्या है इसका अवलोकन किया।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

राजनैतिक सिंद्धांत औऱ प्रक्रियाओं में न्याय सबसे पुरानी अवधारणाओं में से एक है, न्याय के सिद्धांत को लेकर तमाम प्रकार की बातें कहीं गई हैं, जिसे लगभग हर दार्शनिक और विद्वान ने अपने समय के अनुसार समझाया है और सभी ने इसके पक्ष में अपनी आवाज को बुलंद किया है। न्याय को लेकर वर्तमान में भी पूरी दुनिया में आज भी वही विचार हैं, कि किसी भी परिस्थिति में सबको न्याय मिलना चाहिए। इसके उलट भारत में इस समय न्याय के मूल सिद्धामत को खत्म किया जा रहा है। कारण कि यहां न्याय सभी कानूनी प्रक्रियाओं को धता को बताकर एनकाउंटक की बुल्डोजर पर सवार है, जिसमें अपरधियों की जाति और धर्म देखकर न्याय किया जाता है। क्या आपको भी लगता है कि पुलिस को इस तरह की कार्रवाइयां सही हैं और अगर सही हैं तो कितनी सही हैं। आप इस मसले पर क्या सोचते हैं हमें बताइये अपनी राय रिकॉर्ड करके, भले ही इस मुद्दे के पक्ष में हों या विपक्ष में

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

भारतीय संविधान किसी के आर्टिकल 14 से लेकर आर्टिकल 21 तक समानता की बात कही है, इस समानता धार्मिक आर्थिक राजनीतिक और अवसर की समानता का जिक्र किया गया है। इस समानता किसी प्रकार की जगह नहीं है और किसी को भी धर्म, जाति और समंप्रदाय के आधार पर कोई भेद नहीं किये जाने का भी वादा किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया फैसले में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह धर्म की पहचान के आधार भेदभाव पैदा करने की कोशिश है।दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं? क्या आप सरकार के फैसले के साथ हैं या फिर इसके खिलाफ, जो भी हो इस मसले पर आपकी क्या राय है? आप इस मसले पर जो भी सोचते हैं अपनी राय रिकॉर्ड करें

सारण जिले से अजय कुमार की रिपोर्ट। बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मोहर्रम का त्यौहार मनाया जा रहा है इस को लेकर प्रशासन की ओर से करें इंतजाम किए गए थे।।।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...