बोकारो:ज्ञाननेन्द्र कुमार बिहार मोबाइल वाणी के लिए यह जानकारी दे रहे है कि बोपकारो के चास में जानलेवा हमले का मामला दर्ज हुआ है।सिटी पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।अजय बीके से ससुराल जा रहे थे इस बीच हमले के लिए घात लगाए आरोपिओं ने सहयोगिओं ने उन से बीके छीनने कि कोशिश कि विरोध करने पर सोने कि चेन छीन ली और पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया।

गयानंद कुमार सिंह,बोकारो से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाह रहे है की यूवक ने किया आत्महत्या।घर से गायब रहने के कारण उसके पिता ने उसे डाटा था तभी उसने गुस्से में सल्फास की गोली खा ली उसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया और इलाज के दोरान उसकी मौत हो गयी।

जिला बोकारो,से ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की जिले के करीब डेढ़ लाख परिवारो को पिछले 2 माह से सरकारी अनाज की आपूर्ति नहीं हो होने के कारन सरकार की अन्तयोदय योजना पर प्रश्न चिन्ह लग गया है जिसके कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इससे स्कूलो के मध्याहन भोजन पर भी असर पड़ रहा है फ़रवरी और मार्च में फ़ूड कोऑपरेशन ऑफ़ इण्डिया के गोदान से अनाज का उठान नहीं होने के कारण BPL परिवारों के बीच अनाज का वितरण नहीं हो पाया है इस्न्ममले को लेके जिला आपूर्ति अधिकारी व उपायुक्त द्वारा कई बार सरकार को पत्र लिख कर मामले की जानकारी लेने की अपील की गयी है लेकिन अभी तक मामला यथावत है

बोकारो से ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की शिक्षको की मनमानी अब नहीं चलेगी इसके लिए शिक्षा विभाग के कार्यालयो और उच्च विद्यालयो में जल्द ही बायो मैट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज होगी जिसमे शिक्षको का आगमन और प्रस्थान का समय अंकित हो सकेगा और शिक्षको की उपस्थिति के आधार पर ही वेतन इसी मशीन के सहारे प्राप्त होगा तमाम स्कूलो और कार्यालयो में लगने वाले बायो मैट्रिक व शिक्षको के शिक्षा विभाग के कर्मचारियो के आधार पर दिया जायेगा उसके बाद वे अपना थम्ब इम्प्रेसन कर अपना उपस्थिति बना सकते है प्राथमिक शिक्षा अधीक्षक प्रवीण टोप्पो ने पत्र भेज कर जिला के सभी कार्यालयो में 27 मार्च तक आधर आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लगा लेनी है इसके तहत जिला शिक्ष पदाधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय सभी शिक्षा प्रखंड पदाधिकारी का कार्यालय और सभी राजकीय उच्च विद्यालय में 27 मार्च सभी पदाधिकारी व कर्मचारी बायोमैट्रिक प्रणाली द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगे

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बोकारो जिले से जे.एम्.रंगीला जी बिहार मोबाइल वाणी के द्वारा बताते है की अधिकारियो के उदासीनता से नही मिला वन भूमि पट्टा।वन अधिकार अधिनियम बने 8 वर्ष गुजर चुके है बावजूद इसके अधिकारियो के लापरवाही से इस कानून का क्रियान्वय सही ढंग से नही हो पा रहा है।इसका एक ज्वलंत उदहारण यह है की गोमिया प्रखंड के कुछ गाँवो के आदिवासी एवं गैर आदिवासी किसानो ने वन भूमि पट्टा का आवेदन दिया था।सारी कार्यवाही पूरी करने के बाद 24 आदिवासी का वन भूमि पट्टा बन कर तैयार है, फिर भी ये पट्टे गोमिया प्रखंड कार्यालय में पड़े हुए है पर अधिकारीयो ने इन पट्टो का वितरण नही किया है। गोमिया अंचल किसान सभा के सचिव विनय महतो ने जल्द ही इन पट्टो को वितरित करने की मांग प्रखंड विकाश पदाधिकारी, sdo तथा जिला उपयुक्त से की है।

बोकारो:संपत दास बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे है की उमीदवा पंचायत में 10 वार्ड है और इसमें से 6 वार्ड में 6 महिला वार्ड सदस्य है,तथा 4 पुरुष सदस्य है। परन्तु इन 6 महिला सदस्यो में से कोई भी सदस्य अपनी मर्ज़ी से काम नहीं करती है महिना में जो आम सभा या बैठक होती है उसमे अपने मन से भाग ले सकती है पर होता यह है की इइसमें सिर्फ उनके पति ही भाग लेते है।और पति ही सारा काम करते है सिर्फ कठपुतली बना कर वार्ड सदस्य को रखा गया है पति जहाँ चाहे वहाँ पत्नी हस्ताक्षर करती है चाहे उसमे पते पत्नी को फसाय या नहीं फसाय इसलिए यदि महिला आरक्षण बिल पास भी हो जाता है फिर भी जो महिला अपने मन से राजनीती से जुड़ना चाहती है सिर्फ उन्हें ही जोड़ा जाना चाहिए ताकि महिला की जो भी अवाकशाकता हो वह सभी को मालूम हो सके।

Download | | Get Embed Code

खुटोना प्रखंड से रजा कुमार बिहार मोबाइल वाणी के द्वारा एक कविता प्रस्तुत कर रहे है।

खुटोना प्रखंड से शिवानी कुमारी बिहार मोबाइल वाणी के द्वारा एक गीत प्रस्तुत कर रहे है।