Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से शशि भूषण ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 13.06.2020 दिन शनिवार को पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर एवं गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी, चम्पानगर, भागलपुरके विशाल सभागार में विद्यालय के संरक्षक स्व जगदीश प्रसाद उपाध्याय की पुण्य तिथि मनाई गई ।कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ मधुसूदन झा, गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा, पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य प्रभाष मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई ।डॉ मधुसूदन झा ने कहा कि आज स्व उपाध्याय जी की पहली पुण्य तिथि है जिसे विद्यालय में मनाया जा रहा है यह खुशी की बात है क्योंकि स्व उपाध्याय जी एवं स्व पूरनमल जी की देन आज ये विद्यालय है ।वे कर्मठ, लगनशील समाज सेवी थे ।उनके अन्दर जो इच्छा होती थी उसे पूरा करके रहते थे ।प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा ने कहा कि मेरा उनके साथ संस्थागत संबंध रहा है ।मैं उन्हें सचिव, अध्यक्ष एवं संरक्षक के रूप में देखा है ।वे हमेशा सजग प्रहरी के रूप रहे ।मैने विद्या भारती के कार्यों को उन्हीं से सीखा है ।अनुशासन में कठोर रहते हुए भी मित्रवत बातें करते थे ।गंभीर बातों का सम्प्रेषण कैसे हो सकता है यह उनसे सीखने को मिला ।प्रभाष मिश्र ने कहा कि संघ, विद्यालय एवं विद्या भारती के विभिन्न पदों पर उन्होंने कार्य किया है ।नाथनगर गुरूकुल उच्च विद्यालय से प्रधानाचार्य के पद सेवा निवृत्त हुए थे ।आज विद्यालय ही नहीं नाथनगर, भागलपुर समाज भी उनके यादों को भूल नहीं पाते हैं ।ऐसे महानुभाव इस भागलपुर की धरती पर बार बार जन्म लेकर यहाँ के समाज का कल्याण करें यही उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ ।उमाशंकर तिवारी ने कहा कि विद्यालय स्थापना में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है विद्यालय से पूर्व यहाँ जंगल था । मनोज तिवारी एवं शशि भूषण मिश्र द्वारा भी उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक यादों को प्रस्तुत करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।सभागार में उपस्थित महानुभावों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया ।इस अवसर पर डॉ मधुसूदन झा, रामजी प्रसाद सिन्हा, डॉ अजीत कुमार पाण्डेय, प्रभाष मिश्र, उमाशंकर तिवारी, मनोज तिवारी, शशि भूषण मिश्र, रामजी पोद्दार, संजीव सिंह, नरेन्द्र कुमार, उपेन्द्र प्रसाद साह, दीपक कुमार, गोपाल सिंह, राजीव वर्मा, सुबोध ठाकुर उपस्थित थे । मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।
